9876543210
assngo1986@gmail.com
Akash Seva Sansthan

हमारी सेवाएँ (Our Services)

समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हम समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा एवं अध्ययन सामग्री

हमारा उद्देश्य शिक्षा को हर घर तक पहुँचाना है, जिसके तहत गरीब छात्र-छात्राओं को नोटबुक वितरण और अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की जाती है।

पर्यावरण संरक्षण

प्रकृति को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने एवं वृक्षारोपण हेतु संस्था द्वारा लगातार बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाए जाते हैं।

महिला स्वास्थ्य जागरूकता

स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने एवं लड़कियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा

बीमारी के समय असहाय लोगों के साथ खड़े रहना और गंभीर व कमजोर मरीजों को इलाज में सहायता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।

अन्नदान एवं राशन वितरण

भुखमरी को मिटाने तथा कमजोर गरीब असहाय परिवार को भोजन सामग्री वितरण हेतु संस्था निरंतर राशन किट व अन्न दान का कार्य करती है।

कौशल विकास

युवाओं और महिलाओं के लिए सिलाई, हस्तशिल्प और कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था ताकि वे रोजगार प्राप्त कर स्वावलंबी बन सकें।